पटना: प्रदेश के ज्यादातर शहरों में धूप नहीं निकलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी पटना सहित 20 जिलों में न्यूनतम पारा लुढ़का है। जिससे से ठंड में इजाफा हुआ है। दिन में पछुआ की रफ्तार तेज रहने से ठंड अधिक महसूस हुई। शाम होने पर ठंड के साथ कनकनी भी बढ़ गई। रात में कोहरा भी छाया। कई जिलों में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ।

राज्य में सबसे कम तापमान बांका में 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसमविदों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश व इसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके चलते प्रदेश में घना कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। राज्य के उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा जबकि पटना समेत अन्य भागों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

10 जनवरी को राज्य के उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम भाग के जिलों में आंशिक बारिश के आसार हैं। इस प्रभाव अगले एक-दो दिनों तक रहेगा। तापमान में कमी आएगी और और ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।












Be First to Comment