Motihari: जिले में एक बार फिर से अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने ईंट भट्ठा पर जा रहे शख्स को गोली मार दी है.
मधुबन थाना इलाके के कृष्णा नगर में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. ईंट भट्ठा पर जा रहे एक शख्स को अपराधियों ने गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि घायल युवक मुंशी का काम करता था.
वारदात के बाद अपराधी फरार हो गए वहीं मुंशी को मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने मुंशी की खराब हालत को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है बहुत जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी हो जाएगी.
Input: News4nation














Be First to Comment