मुजफ्फरपुर: बिहार विश्वविद्यालय के कॉमर्स डिपार्टमेंट में 2020-2022 सत्र के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। विभागाध्यक्ष शय्यद आले मुज्तबा ने सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे नाटक, नृत्य,संगीत, एवं अन्य प्रस्तुति भी शामिल थी। जिसे अमन, पल्लवी, अंकित,रौशन,अमर,खुशबू,राहुल,अभिनव, उज्जवल,मृणाल ने प्रस्तुत किया।

जिसे शिक्षकों द्वारा काफी सराहा गया। मंच संचालन समीर कुमार एवं कन्हैया कुमार द्वारा किया गया। सभी को स्मृति चिन्ह देकर विदा किया गया, समारोह के अंत में सभी छात्र भावुक दिखे। शिक्षकों में आरके श्रीवास्तव, परमानंद लाल, रत्नाकर राणा, सुभाष चंद्रा, आईके जालान,और अनीता कुमारी मुख्य रूप से मौजूद रही।















Be First to Comment