Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: भीषण गर्मी से पशु पक्षी भी परेशान, गाय को लगी प्यास तो दुकान में जा घुसी

मुजफ्फरपुर: इस वर्ष गर्मी का तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। ऐसे में पेयजल की समस्या अभी से दिखने लगी है। पशु-पक्षी भी पानी के लिए परेशान हैं। शहर मे एक ऐसा दृश्य दिखने को मिला, जहां प्यास से परेशान एक गाय दुकान में जा घुसी।

शहर में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। बाजार में आने वाले पुरूष व महिलाओं को गर्मी से बचने के लिए गमछे/चुन्नी का सहारा लेना पड़ रहा है। लोग चेहरा ढककर ही घर के बाहर निकल रहे हैं। पानी की समस्या अभी से दिखने लगी है। नाले व पोखर सूख रहे हैं। इस भीषण गर्मी से आम आदमी से लेकर पशु-पक्षी तक परेशान हैं। मानव ही नहीं,बल्कि इस समय तो पशु-पक्षियों के सामने भी पीने के पानी की समस्या हो रही है।

मझौलिया रोड वार्ड 10 में  नन्हे, चक अब्दुल वाहिद मुजफ्फरपुर, में एक गाय गर्मी में धुप से परेशान होकर पानी की तलाश में भटकते हुए दुकान में आ गयी। पशु पालक एवं शहरवासियों को कोई ऐसी व्यवस्था जरूर करनी चाहिए जिससे रह भटकते पशु पक्षियों को जल मिल सके।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *