Press "Enter" to skip to content

बिहारः सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही गाड़ी पुल से नीचे गि’री, 4 जवान ज’ख्मी

जमुई: बिहार के जमुई में सीआरपीएफ के कई जवान उस समय बाल बाल बच गए जब उन्हें ले जा रहा वाहन दुर्घ’टना का शि’कार हो गया। जिले के  सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर सीआरपीएफ 215 बटालियन वाहन अनियंत्रित होकर खपरिया पुल से नीचे नदी में गिर गया। इस दुर्घट’ना में वाहन पर सवार चार जवान घा’यल हो गए।

बिहारः  CRPF जवानों को ले जा रही गाड़ी पुल से नीचे गिरी, 4 जवान जख्मी; ऐसे हुआ हादसा

सहयोगी जवानों के द्वारा घा’यल चार जवानों को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो जवान की गं’भीर स्थिति को देखते हुए  प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। दो जवानों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। सभी घा’यल जवान जमुई पुलिस लाइन में रहते  हैं।

घा’यल जवानों में सीटी यलमो, अनीश सिंह, संतोष यादव और सुबु राज शामिल हैं। वरीय अधिकारी उनके इलाज की देख रेख कर रहे हैं। बताया जाता है कि जमुई पुलिस लाइन से जवान चकाई कैंप जा रहे थे। इसी दौरान खपरिया पुल के पास गाड़ी दुर्घ’टना का शि’कार हो गई। जानकारी दी गई है कि सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन के द्वारा चकमा देने पर सीआरपीएफ वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरकर दुर्घ’टनाग्रस्त हो गई। जिसपर सवार चार जवान घा’यल हो गए। घा’यल जवानों में रेफर हुए 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share This Article
More from JAMUIMore posts in JAMUI »
More from PoliceMore posts in Police »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *