मुजफ्फरपुर: हौसले अगर बुलंद हो तो कोई भी बाधा सफलता के आड़े नही आती, ये न बोल सकते हैं और न सुन सकते हैं पर हौसला ऐसा कि सामान्य छात्रों से प्रतियोगिता में पीछे नहीं हैं। मूक बधिर होने के बावजूद भी इंटर आर्टस के परिणाम मे सफलता का परचम लहराया है।
मूक बधिर बच्चों की सफलता उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। वागेश्वरी मूक बधिर आवासीय विद्यालय के मूक बधिर बच्चों ने प्रथम व द्वितीय श्रेणी से सफलता प्राप्त कर प्रतिभा का परचम लहराया है। बीबीगंज निवासी किशन कुमार जिनके पिता विनोद कुमार गुप्ता चाय की दुकान चलाते हैं। इनके पुत्र किशन कुमार ने 63.8, प्रतिशत अंक मिला हैं। वहीं नीरज कुमार को 61, प्रिंस कुमार को 56.6 सुधीर को 53.8 और मो. कैफ को 53.8 प्रतिशत अंक मिला है।
विद्यालय के संस्थापक संजय कुमार ने बताया की बच्चों की कड़ी मेहनत सफलता का सुधीर कुमार नीरज सौ. संस्थान मूल कारण है। प्राचार्य राजू कुमार ने कहा कि मूक बधिर होने के बावजूद भी इंटर के परिणाम में सफलता प्राप्त की है। यह गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि बच्चों को साइन लैंग्वेज में पूरी पढ़ाई कराई गई। उन्होंने सामान्य बच्चों के साथ ही परीक्षा दी थी।











Be First to Comment