Press "Enter" to skip to content

पटना में मेयर सीता साहू के बेटे ने निगमकर्मी को पी’टा, केस दर्ज; जानें पूरा मामला

पटना: पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार पर नगर निगम के कर्मचारी को पी’टने का आरो’प लगा है। शिशिर ने निगम के राजस्व कर्मचारी रजनीश कुमार के साथ सोमवार सुबह मा’रपीट की। रजनीश ने इस संबंध में आलमगंज थाने में मेयर के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस केस की छानबीन में जुट गई है। वहीं, शिशिर कुमार ने मा’रपीट के आरो’पों से इनकार कर दिया है।

पटना में मेयर सीता साहू के बेटे ने निगमकर्मी को पीटा, केस दर्ज; जानें पूरा मामला

पटना के एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा ने मेयर पुत्र के खिलाफ एफआईआर होने की पुष्टि करते हुये बताया कि पुलिस हर आरो’पों की छानबीन कर रही है। आ’रोप है कि अजीमाबाद स्थित कार्यालय से कुछ बाउंसरों ने डाटा इंट्री ऑपरेटर रजनीश को उठा लिया और उसे मेयर के आवास स्थित दफ्तर में ले गए। वहां पहले से शिशिर, राजस्व पदाधिकारी रिजवान अंसारी और निजी सहायक सोनू बैठे थे। शिशिर ने अपने लोगों से रजनीश का चश्मा उतारने को कहा। इसके बाद उसके साथ जमकर मा’रपीट की गई।  आ’रोपों की मानें तो शिशिर ने एक व्यक्ति को बुलाकर कहा कि तुम्हारा कितना पैसा लिया है। इसके बाद रजनीश से पैसा लौटाने को कहा। उससे टैक्स के पैसे ले लिए गए। दोबारा शिशिर ने अपने बॉडीगार्ड से ऑपरेटर की पि’टाई करवाई।

मेयर पुत्र ने कहा- सिर्फ फटकार लगाई

मेयर के बेटे शिशिर ने बताया कि अंचल कार्यालय के ऑपरेटर ने उनके वार्ड के एक व्यक्ति को होल्डिंग टैक्स की गलत रसीद देकर रुपये लिए थे। इसी बात को लेकर उन्होंने रजनीश कुमार को फटकार लगायी। शिशिर ने मा’रपीट करने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत कुछ लोग ऐसा आरोप लगा रहे हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *