मुजफ्फरपुर: नाटक प्रशिक्षक लोक कलाकार सुनील कुमार ने बताया कि किलकारी बाल केंद्र में बच्चों को नाटक का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।
बच्चे नाटक के माध्यम से चाइल्ड लाइन के नंबर , समाज सुधार अभियान, जल जीवन हरियाली के साथ-साथ अलग अलग सामाजिक विषयों पर नाटक सीख रहे है।
नाटक “बोल जमुरे बोल”, “सुधरे व्यक्ति और परिवार”, “किलकारी रानी” जैसे नाटक के माध्यम से सामाजिक संदेश दे रहे हैं। किलकारी बाल केंद्र की समन्वयक आरती कुमारी ने बताया कि नाटक प्रशिक्षण के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जा रहा हैं। सालों भर किलकारी बाल केंद्र में तरह तरह की गतिविधियां होती रहती हैं जिसमें बच्चे नि:शुल्क नामांकन करा सकते हैं।


















Be First to Comment