Press "Enter" to skip to content

सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर ह’मला, जाम हटाने गई टीम को दौड़ा-दौड़ाकर लोगों ने पी’टा

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रो’शित भीड़ ने पुलिस की टीम पर ह’मला बोल दिया। जाम हटाने गयी पुलिस को आक्रोशितों ने दौड़ा-दौड़ा कर पी’टा। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Sitamarhi Demonstration by blocking road with dead body in Pupri attack on  police - सीतामढ़ी: पुपरी में शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन, पुलिस पर हमला

वीडियो के मुताबिक, पुलिस की वैन पर ला’ठी-डं’डे बरसाये गये और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। गुस्साई भीड़ से बचने की कोशिश पुलिस कर्मियों ने की लेकिन इस हमले में 3 जवान घा’यल हो गये। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 महिला समेत दो दर्जन लोगों को गि’रफ्तार किया।

बताया जाता है कि 16 फरवरी को 20 वर्षीय महेश सहनी की संदिग्ध मौ’त हुई थी। मृ’तक की ला’श उसके छत पर मिली थी। संदिग्ध मौ’त से गुस्साएं लोग सड़क पर उतर गये और हंगा’मा करने लगे। इस दौरान मुख्य सड़क को घंटो जाम कर रखा गया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन लोग उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे।

ग्रामीणों का कहना था कि महेश सहनी की मौ’त नहीं यह ह’त्या है। ह’त्या का आ’रोप मृ’तक की भाभी पर लगा रहे थे। लोगों का कहना था कि देवर और भाभी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महेश सहनी ने भाभी के साथ रहने से मना कर दिया था जिसके बाद उसकी भाभी ने उसे हमेशा के लिए मौ’त की नींद सुला दिया।

मृ’तक की भाभी पर ह’त्या का आरो’प लगाते हुए ग्रामीणों ने आरो’पी महिला को भिड़ के हवाले करने की मांग पुलिस से की लेकिन जब पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी तो लोग उग्र हो गये। लोग पुलिस पर हम’ला करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो लोगों ने पुलिस की टीम पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंची भीड़ ने पुलिस की वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस पर हमला किये जाने का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *