मुजफ्फरपुर: ज्ञान दीप सेंट्रल स्कूल में भव्य स्तर पर वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। 
जहां मुख्य अतिथि विधायक विजेंद्र चौधरी, डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा, इनर व्हील की अध्यक्ष भावना स्वाति, सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा, शेरपुर के मुखिया नरेश प्रसाद, नंदन कुमार झा, संतोष ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। वहीं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
इस वार्षिक उत्सव में छात्र- छात्राओं ने आर्मी एक्ट, सेव ट्री, झांसी की रानी, फ्रेंडशिप एक्ट, करवा चौथ, छोटे बच्चों के गीत एवं अन्य प्रकार की प्रस्तुति से सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। सभी प्रतिभागियों को मेडल और शील्ड दे कर सम्मानित किया गया।
स्कूल में वार्षिक उत्सव से पहले हर विषय की परीक्षा भी ली गई थी, जिनके भी विजयी बच्चों को उनके माता-पिता के साथ शील्ड और मेडल दे कर सम्मानित किया गया।
उत्सव में बच्चों के माता-पिता और हज़ारों की संख्या में मौजूद लोगों ने सभी प्रस्तुति का खूब आनंद उठाया। वहीं लोगों ने इस समारोह का सहयोग भी किया।



















Be First to Comment