Press "Enter" to skip to content

मधुबनी में महादलित बस्ती के लोगों से मिले सीएम नीतीश, अधिकारियों के साथ की बैठक

मधुबनी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के छठवें दिन मधुबनी के रहिका प्रखंड के जगतपुर गांव पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। रहिका प्रखंड के जगतपुर पंचायत के वार्ड 4 स्थित महादलित बस्ती का सीएम ने बारीकी से निरीक्षण किया और गांव के लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। वहां से निकलने के बाद मुख्यमंत्री सीधे मिथिला चित्रकला संस्थान में विभागीय समीक्षा करने पहुंचे।

Thumbnail image

मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान जीविका दीदियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों को बताया कि स्वयं सहायता समूह की संख्या बढ़ती जा रही है। आजीविका देश स्तर पर उसका नाम होनी चाहिए। 2017 में शुरू किया गया था।

सीएम ने कहा कि पहले सिर्फ पुरुष काम करते थे, अब महिलाएं भी काम करेंगी। दोनों मिलकर काम करने से काम आगे बढ़ेगा।  परिवार की आमदनी बढ़ेगी। बिहार गरीब राज्य है, सब लोग मिलकर काम करेंगे। राज्य का विकास होगा।

जीविका दीदी से संवाद के दौरान सीएम काफी काफी उत्साहित दिखे। जातिगत जनगणना पर उन्होंने बताया कि जनगणना में पता चल जाएगा कितने लोग राज्य से बाहर हैं। कितने राज्य में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

सीएम नीतीश कुमार गांवों में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके अलावा झंझारपुर के अररिया में बने अर्बन मिथिला हाट का उद्घाट करेंगे। मुख्यमंत्री झंझारपुर में मंत्री संजय झा के आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे और फिर गुरुरवार को दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MADHUBANIMore posts in MADHUBANI »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *