Press "Enter" to skip to content

लोजपा नेता के घर पर हम’ला, चले ईंट-पत्थर; फा’यरिंग करते निकले ब’दमाश

बिहार की राजधानी पटना में बद’माशों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। बद’माश पॉलिटिकल वर्कर को भी नहीं छोड़ते। शुक्रवार की शाम दानापुर के सगुना खगौल रोड में आरके पुरम मोड़  की घट’ना है।

Crime in Bihar: LJP नेता के घर पर हमला,चले ईंट-पत्थर; फायरिंग करते निकले बदमाश

स्व रामविलास पासवान  की पार्टी लोजपा के जिलाध्यक्ष चंदन यादव के घर पर चढ़कर बदमाशों ने ह’मला कर दिया। बद’माशों ने नेता के बेटे व भांजे के साथ जमकर मा’रपीट की। दोनों की खदेड़कर और पटक कर पि’टाई की गई। बताया गया है कि दहशत फैलाने के लिए जमकर गो’लीबारी भी की गई।

मा’रपीट में दोनो ज’ख्मी हो गये। फा’यरिंग से आसपास सनसनी फैल गई। शुक्रवार को सरेशाम घ’टना का अंजाम देकर बद’माश फा’यरिंग करते हुए भाग निकले। दोनों ज’ख्मी को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखा बरामद किया है। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है,जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

चंदन यादव ने बताया कि वह शाम में घर लौटे तभी कुछ लोग घर के पास आये और मेरे पुत्र आकाश कुमार एवं भांजा कुणाल कुमार को बाहर निकलते ही ईंट आदि से मारने लगे और फाय’रिंग करने लगे। बद’माशों ने दोनों को पिटाई कर जख्मी कर दिया। उसके बाद दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए बाइक से भाग निकले।

बताया कि घट’ना में घर के बगल में स्थित बाइक के शोरूम का कर्मी शामिल है। इन लोगों ने ही घ’टना को अंजाम दिलवाया है। सूचना पाकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि घ’टना व सीसीटीवी की छानबीन की जा रही है। उधर पुलिस ने बाइक शोरूम के एक कर्मी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *