Press "Enter" to skip to content

पूर्णिया में जलजमाव की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया जाम व प्रद’र्शन

पूर्णिया : नगर निगम वार्ड 27 स्थित नूरी नगर की महिलाओं ने जलजमाव की समस्या का लेकर अरबिया कॉलेज रोड को जाम कर प्रदर्श’न किया गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने रोड पर ईंट रखकर जमकर हंगामा किया ।

जलजमाव की समस्या को ले महिलाओं ने किया जाम व प्रदर्शन

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के 27 वार्ड के जन प्रतिनिधि के भाई के द्वारा नाले का अतक्रिमण करने के कारण करीब 5 माह से रोड पर पानी जमा हो जाता है।

इससे रोड पर पानी जमा होने के कारण गंदगी का सामना करना पड़ता है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश होने के बाद परेशानी और बढ़ जाती है। कीड़े मकोड़े, सांप बिच्छु का डर रहता है। छोटे छोटे वाहन भी इधर आना नहीं चाहते हैं।

प्रदर्शनकारी बुजुर्ग महिला ने कहा कि सड़क पर घुटना भर पानी जमा रहने के कारण स्कूल जाने की परेशानी सामने आने लगती है। महिलाओं के प्रदर्शन को देखकर जन प्रतिनिधि के भाई नाले के ऊपर रखे ईट को हटा लिया। सहायक खजांची हाट थाना पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम को हटाया गया।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *