Press "Enter" to skip to content

लखीसराय में हर घर तिरंगा अभियान का दिखा असर, सभी घरों पर लहराता दिखा तिरंगा

लखीसराय जिले हर घर तिरंगा अभियान का असर दिखा है। बताते चलें कि एक और देश आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं दूसरी ओर भारत सरकार के आवाहन पर पूरे भारत के हर छोटे जिले से लेकर गांव – गांव, शहर – शहर , हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सभी घरों पर लहराता दिखा तिरंगा | The  tricolor was shown waving on all the houses from the city to the rural  areas. - Dainik Bhaskar

लखीसराय जिले के मुख्य मार्ग पर इसका खास असर दिख रहा है। चौक चौराहे पर तिरंगा लगा दिखाई पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर घर तिरंगा अभियान का असर दिख रहा है।

लखीसराय जिले में घनी आबादी में लोगों ने अपनी छतों पर तिरंगा लगाया है। अभियान को लेकर के जिले वासियों की अपनी अलग अलग राय है जिले में होटल संचालक नीलकंठ कुमार ने कहा की जिले वासियों में तिरंगा को लेकर जो जज्बा दिखाई पड़ रहा है , वह अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है,

लखीसराय में ऐसा कभी नहीं हुआ था जो कि आजादी के इस 75 में अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर देखने को मिल रहा है, वही क्या आज क्या खास अमीर गरीब हर किसी ने तिरंगा लगाकर एक अनोखी मिसाल पेश किया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from LAKHISARAIMore posts in LAKHISARAI »
More from NationalMore posts in National »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *