Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाने की महिला सिपाही की संदि’ग्ध स्थिति में मौ’त, पति ने जताई ह’त्या की आशंका

महाराष्ट्र के पुणे में मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाने की महिला सिपाही कविता कुमारी की संदि’ग्ध स्थिति में मौ’त पर पति भूपेंद्र पासवान ने ह’त्या की आशंका जताई है। वन विभाग में सिपाही भूपेंद्र ने कहा कि इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। वहीं, पिता बिरज पासवान ने भी तीन पुरुष पुलिस कर्मियों के साथ एक महिला सिपाही को दूसरे प्रदेश भेजे जाने पर आपत्ति जताई है। श’व को पुणे में ही परिजनो के पहुंचने के इंतजार में रोका गया है। हवाई जहाज से मायके व ससुराल वाले रवाना हो गए हैं।

Woman constable complaint in police station by her husband | आरक्षी पत्नी व  पति के बीच विवाद में नया मोड़, अब पत्नी ने जताई हत्या की आशंका | Patrika  News

इधर, मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि पुणे गई टीम ने फोन पर बताया है कि महिला सिपाही ने फंदे से लटक कर होटल के कमरे में आत्मह’त्या कर ली है। मौ’त से कुछ देर पहले मोबाइल पर कविता की पति से बात हुई थी। एसएसपी ने बताया कि स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। इस संबंध में पुणे पुलिस से वार्ता हो रही है। कविता कुमारी 2018 बैच की महिला सिपाही थी। वह भर्ती के बाद से ही मुजफ्फरपुर में तैनात थी। 18 फरवरी 2022 को उसकी शादी भोजपुर के बड़हरा थाना के फरना गांव के भूपेंद्र पासवान से हुई थी। शादी के समय उसे दो माह की छुट्टी मिली थी। तब वह औराई थाने में कार्यरत थी। शादी के बाद उसकी तैनाती ब्रह्मपुरा थाने में हुई थी।

पिता बिरज पासवान ने बताया कि बेटी कविता छुट्टी के लिए कई बार आवेदन दे चुकी थी, लेकिन छुट्टी नहीं मिल रही थी। पुणे जाने से 10 दिन सप्ताह पहले उसे दो दिन की छुट्टी मिली थी जिसमें एक दिन आने-जाने में ही लग गए थे। इस वजह से भी वह तनाव में थी। पुणे में उसे तीन पुरुष पुलिस कर्मियों के साथ अकेले भेजा गया था जबकि महिला सिपाही को कम से कम दो की संख्या में ही पुरुष पुलिस टीम के साथ कहीं रवाना किया जाने का प्रावधान है। बिरज पासवान बालू व्यवसाय से जुड़े हैं। मां माया देवी नगर पंचायत में पूर्व वार्ड पार्षद हैं।

तीन दिन से होटल में रुकी है पुलिस टीम :

जमीन के नाम पर 94 लाख रुपये की ठगी के आरोपितों की तलाश में एसआई ओम प्रकाश प्रसाद के नेनृत्व में पुणे गई पुलिस टीम आठ अगस्त से ही होटल में ठहरी हुई थी। हालांकि, पूणे पहुंचने पर पुलिस टीम ने स्थानीय थाने से संपर्क नहीं साधा था। ओम प्रकाश प्रसाद ने बताया है कि उन्होंने 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे स्थानीय थाना में जाने के लिए कविता और अन्य पुलिस कर्मियों को तैयार होने के लिए कहा। कविता कमरे में तैयार हो रही थी। जब उसे आने में विलंब हुआ तो उसे कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा। शक होने पर कमरे का दरवाजा खोला गया। फंदे से कविता का शव लटक रहा था।

पांच साल बाद दर्ज हुई थी एफआईआर :

ब्रह्मपुरा थाने में झिटकहियां निवासी रामाशंकर चौधरी ने दो जुलाई 2021 को 94 लाख रुपये के गबन के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने छह साल पहले वर्ष 2015-16 में जमीन के नाम पर 94 लाख रुपये गबन कर लेने का आरोप आमगोला निवासी प्रकाश नारायण सिन्हा और उसकी पत्नी रेणु सिन्हा पर लगाया था। इस केस में आईजी से आदेश ब्रह्मपुरा थाने से पुलिस टीम को आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुणे भेजा गया था।

पति ने कहा-हुई थी बात, सबकुछ था सामान्य:

कविता के पति ने बताया कि गुरुवार को दिन के 11.38 बजे पत्नी से मोबाइल पर बात हुई थी। तब सबकुछ सामान्य था। अचानक फंदे से लटकने की खबर मिली। यह सामान्य मौत नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, पिता कोईलवर के वार्ड नंबर तीन के निवासी बिरज कुमार भी हवाई मार्ग से पुणे के लिए निकल गए। उन्होंने बताया कि पुणे पहुंचने के बाद ही स्थिति के बारे में कुछ कह पाएंगे।

पुणे से सरकारी खर्च पर शव को पहले मुजफ्फरपुर लाया जाएगा। इसके बाद यहां से परिजनों को शव सौंपकर भोजपुर भेजा जाएगा। अबतक की सूचना के अनुसार फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का मामला है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MAHARASHTRAMore posts in MAHARASHTRA »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *