Press "Enter" to skip to content

स्वंतत्रता दिवस के लिए केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में 25 लाख तिरंगे बांटेगी ‘आप’ की सरकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ऐलान किया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इस बार हम सब मिलकर तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्रगान गाएंगे।

स्वंतत्रता दिवस के लिए केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में 25 लाख तिरंगे बांटेगी 'आप' की सरकार

दिल्ली सरकार स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए राजधानी में 100 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बड़े स्तर पर तिरंगा बांटे जाएंगे, इसके लिए दिल्ली सरकार ने 25 लाख तिरंगे खरीदे हैं।

केजरीवाल ने ऐलान किया कि दिल्ली सरकार आजादी के 75 साल पर 25 लाख तिरंगे बांटेगी। स्कूलों के बच्चों और गली-चौराहे पर लोगों को तिरंगे बांटे जाएंगे। पूरी दिल्ली 14 अगस्त को शाम 5 बजे तिरंगा लेकर एक साथ मिलकर राष्ट्रगान गाएगी। हम सभी भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और नंबर-1 राष्ट्र बनाने का प्रण लेंगे।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हमें याद रखना है, जब तक हर बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं, हर भारतीय को अच्छा इलाज नहीं, हर घर को बिजली नहीं, हर महिला को सुरक्षा नहीं और हर बेरोजगार को रोजगार नहीं मिलेगा तब तक भारत दुनिया का नंबर 1 राष्ट्र नहीं बनेगा।

केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि 14 अगस्त को शाम 5 बजे सभी दिल्ली वाले मिलकर राष्ट्रगान गाएं। मैं खुद भी राष्ट्रगान गाऊंगा।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from NationalMore posts in National »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *