Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में 24 घंटे में 32.4 एमएम रिकार्ड की गयी बारिश

मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार में मानसून सक्रिय है। लो प्रेशर और टर्फ लाइन बनने के कारण मानसून की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

बारिश के दौरान 10 से 11 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है। बारिश के कारण तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है, लेकिन बारिश थमने के बाद गर्मी बढ़ेगी।

इधर, गुरुवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए रहे। करीब 10 से 11 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा भी चली। दोपहर ढाई बजे से मौसम का मिजाज बदला। हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 45 मिनट तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

बुधवार की शाम पांच बजे से गुरुवार की शाम सात बजे तक मुजफ्फरपुर में 32.4 एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट हुई। दिन के तापमान में करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 एमएम कम रहा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि तीन दिन तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *