Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर : पारा गिरा पर उमस बरकरार, आज बारिश के आसार

मुजफ्फरपुर : दिन के तापमान में गिरावट के बाद भी हवा में नमी की मात्रा बढ़ी हुई है। इससे उमस वाली गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1.3 व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्यिस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.7 व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। सुबह सात बजे हवा में नमी की मात्रा 87 प्रतिशत थी। दोपहर में नमी की मात्रा 73 प्रतिशत रही।

पूरे दिन करीब आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के नोडल पदाधिकारी डॉ़ ए सत्तार ने बताया कि 14 मई तक बारिश के आसार हैं। इस बीच मौसम शुष्क रहेगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *