Press "Enter" to skip to content

महंगाई की मार! ट्रांसपोर्टरों ने बढ़ाया माल भाड़ा, जानें क्या हैं नए रेट

कुमाऊं ट्रांसपोर्ट यूनियन संयुक्त मोर्चा ट्रांसपोर्ट नगर हल्द्वानी ने मालवाहक वाहनों का भाड़ा बढ़ा दिया है। वाहनों के भाड़े में 7 से 30 रुपये प्रति कुंतल तक बढ़ोतरी की गई है। ट्रांसपोर्टर 10 मई से बढ़ा किराया वसूलना शुरू कर देंगे। भाड़ा बढ़ाने का मुख्य कारण लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम बताए जा रहे हैं।

Freight increased by 10 percent on mountain routes now know fare of  different cities daily usage good expensive - पहाड़ के रूटों पर 10% तक बढ़ा  माल भाड़ा, जानिए अब अलग-अलग शहरों

ट्रांसपोर्टरों के अनुसार टोल शुल्क, वाहन फिटनेस, बीमा आदि भी महंगे हुए हैं। इनकी वजह से उन्हें  काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। किराया बढ़ने से हल्द्वानी से पहाड़ों को होने वाली सब्जी, फल, राशन समेत अन्य वस्तुओं की सप्लाई पर असर पड़ेगा। इनकी कीमतों में इजाफा होगा। वहीं पहाड़ से आने वाली सब्जियों की कीमत मैदानी क्षेत्रों में भी अधिक हो जाएगी।

चौतरफा महंगाई की मार झेल रही जनता पर इससे और बोझ पड़ेगा। इससे पहले बीते साल जून माह में भी ट्रांसपोर्टरों ने वाहनों का भाड़ा बढ़ाया था, जिससे आवश्यक वस्तुओं के कीमतों पर असर पड़ा था। ट्रांसपोर्ट नगर की दूसरी यूनियन भी भाड़ा बढ़ाने के पक्ष में है, लेकिन इससे पहले व्यापारियों का समर्थन भी चाहती है। ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप सबरवाल का कहना है कि भाड़ा बढ़ाने से पहले व्यापारियों को भरोसे में लेना होगा। जब भी व्यापारियों से माल भाड़ा बढ़ाने की बात कहो तो वे बाजार में मंदी की बातकर बाहर से गाड़यिां मंगाकर उनसे सप्लाई शुरू कर देते हैं। जिसके चलते यहां के ट्रांसपोर्टरों को नुकसान झेलना पड़ता है।

हल्द्वानी से पहाड़ों को एक ट्रक में 100 कुंतल तक सामान की सप्लाई होती है। इस हिसाब से पहाड़ों का किराया 2000 से 3000 रुपये तक बढ़ाया गया है। इसके अलावा जीएसटी अलग से देना होगा। अगर पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं होते हैं तो व्यापारियों के साथ ही आम जनता को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती हैं। जिसका असर आम जनता के जेबों पर भी पड़ेगा।

ये होगा बदलाव
रूट             वर्तमान भाड़ा        अनुमानित नया

नैनीताल           70                        77
अल्मोड़ा          90                        100
रानीखेत           90                       100
बागेश्वर          120                    140
चम्पावत         150                    165
पिथौरागढ़        160                    180
बेरीनाग          150                     170
धारचूला         230                     260
मुनस्यारी         250                    280
थल              170                     280
(नोट: मालवाहक वाहनों का भाड़ा प्रति कुंतल के हिसाब से रुपये में जीएसटी के बिना)
Share This Article
More from BUSINESSMore posts in BUSINESS »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UTTARAKHANDMore posts in UTTARAKHAND »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *