Press "Enter" to skip to content

IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स का एक और खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव, पूरी टीम क्वारंटाइन

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मैच बुधवार को पंजाब किंग्स के खि’लाफ खेलना है। लेकिन उससे पहले ही टीम को झट’का लगा है।

दिल्ली कैपिटल्स का एक और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद पूरी टीम एक बार फिर से क्वारंटाइन हो गई है। टीम के अंदर कोरोना का मामला सामने आने के बाद पुणे के लिए टीम का आज का दौरा कैं’सिल कर दिया गया है। अब आज और कल खिलाड़ियों के रूम के अंदर उनका कोविड टेस्ट होगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, इससे पहले टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। फरहार्ट COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस समय आइसोलेशन में हैं। दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी कर रही है। वे टीम के साथ ट्रेवल नहीं कर रहे हैं।

पैट्रिक के बाद रैपिड एंटिजन टेस्ट में दिल्ली टीम का एक प्लेयर भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद अब सभी खिलाड़ियों का दो दिन तक आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा और फिर उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

Share This Article
More from COVID-19More posts in COVID-19 »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *