Press "Enter" to skip to content

हो जाएं अल’र्ट: ई-शर्म पोर्टल के नाम पर फ’र्जीवाड़ा

बीते साल केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया था। इस पोर्टल के जरिए कामगारों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है तो वहीं अलग-अलग सरकारी योजनाओं का लाभ देने की कोशिश की जा रही है। बता दें, अगर आप भी असंगठित क्षेत्र के कामगार हैं और ई-श्रम के आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे हैं तो थोड़ा साव’धान हो जाइए। दरअसल, पीआईबी की ओर से जानकारी दी गई है कि ई-श्रम के आधिकारिक पोर्टल की नकल की जा रही है।

e-Shram Card If you are facing problem in making e-shram card then use this  trick | e-Shram Card: अगर आपको भी आ रही है ई-श्रम कार्ड बनाने में दिक्कत,  तो करिए इस

पीआईबी ने नकल करने वाली फ’र्जी वेबसाइट्स से सावधान रहने की सलाह दी है। आधिकारिक वेबसाइट- https://eshram.gov.in है।

E-Shram Card Benefit: E-Shram Card बनवाने पर मिलेगा 2 लाख का मुफ्त बीमा, और  कई फायदे - Talkaaj

जानकारी के अनुसार, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कोई भी श्रमिक ई-श्रम पोर्टल या अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकता है। वहीं, ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन फ्री है। रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक पोर्टल-https://eshram.gov.in पर जाएं।वहीं, हेल्पलाइन नंबर 14434 पर डायल कर भी जानकारी ली जा सकती है। रजिस्ट्रेशन के बाद ई-श्रम कार्ड भी बनता है। ये ई-श्रम कार्ड देशभर में मान्य होगा। आपको बता दें कि अब तक 25 करोड़ से ज्यादा कामगारों ने इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, सरकार का लक्ष्य 38 करोड़ कामगारों को रजिस्टर्ड करने का है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NationalMore posts in National »
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *