Press "Enter" to skip to content

पटना : उपचुनाव में हार के बाद दिल्ली वापस लौटे राजद सुप्रीमो

पटना : सूबे में संपन्न हुए उपचुनाव में हार के बाद राजद सुप्रीमों आने के 10 दिनों के बाद ही वापस दिल्ली लौट गये। उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी दिल्ली गये हैं।

जानकारी हो कि मंगलवार को तारापुर और कुशेश्वरस्थान उपचुनाव का परिणाम आया। इसमें दोनों सीटों पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। हालांकि, इसके बाद भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद दूसरे ही दिन लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया गया कि लालू प्रसाद की तबियत ठीक नहीं है, इसलिए दिल्ली जाना पड़ रहा है।

हालांकि, लालू प्रसाद ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि वे एक महीने तक पटना में रहेंगे। अब जैसे ही पार्टी की हार हुई, वे दिल्ली रवाना हो गए। अब लालू प्रसाद दिल्ली में ही दीवाली भी मनाएंगे।

हालांकि, अब तक तो यही माना जा रहा था कि वे दीपावली इस बार यहीं मनाएंगे। राबड़ी देवी छठ भी यहीं पर करेंगी। लेकिन, अब जबकि वे दिल्ली चले गये हैं, उनके छठ मनाने की भी उम्मीद नहीं है। जानकारी हो कि लालू प्रसाद के इलाज के दौरान राबड़ देवी भी उनके साथ दिल्ली ही रहती हैं।\

इलाज के दौरान एम्स से छुट्टी मिलने के बाद से राजद सुप्रीमो अपनी बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर रह रहे थे। राबड़ी देवी भी लगातार वहीं रह रही थीं। चुनाव के समय वे पटना आयी थीं। वे लगातार लालू प्रसाद की देखरेख में लगी रहती हैं। इसलिए लालू प्रसाद के साथ वे भी बुधवार को दिल्ली गईं।

इस बार लालू प्रसाद लगभग साढ़े तीन साल बाद पटना आए थे। यहां पर उन्होंने कुशेश्वरस्थान और तारापुर दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार भी किया। उन्होंने देनों सीटों पर जीत के दावे भी किये थे। उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी दोनों सीटों पर जीत के दावे किये थे। लेकिन, सभी दावे ही रह गये।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *