मधुबनी : जिले के लखनौर थाने के रुपौली गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर बीती रात को छापेमारी करते हुए दिनेश महतो के भूंसा घर से भारी मात्रा में 125 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

पुलिस ने चार शराब तस्करों दिनेश महतो, पिंटू कुमार, मनीष कुमार, शीलेन्द्र महतो सभी रुपौली गांव निवासी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब बड़ी खेप रुपौली गांव के कुछ तस्कर उतार रहे हैं। इसके बाद उनकी बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।























Be First to Comment