समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ा चौक पर किसी घटना को लेकर सड़क जाम थी। इसी दौरान बाइक पर सवार एक पुलिसकर्मी किसी प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह वाला झंडा लगाकर बेधड़क आता दिखा।

बताते चलें कि बिहार पंचायत चुनाव 2021 के मद्दे नजर खानपुर व शिवाजीनगर में तीन नवंबर को मतदान होना है। जब उनसे पूछा गया कि आप कहां के हैं, क्या नाम है तो उन्होंने अपना नाम बताने से इंकार कर दिया।

हालांकि कुछ देर के बाद उन्होंेने अपना नाम कृष्ण कुमार बताया। वे कभी चुनाव ड्यूटी में जाने की बात बता रहे थे तो कभी पाठशाला जाने की बात कह रहे थे। इसको लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई।

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि किस थाना क्षेत्र में कार्यरत हैं तो उन्होंने अपनी बाइक को पीछे ले जाते हुए वहां से रवाना हो गए। वह किस थाना क्षेत्र के थे या किस थाने में पोस्टेड है, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी। अब देखना है कि वरीय पुलिस अधिकारी इस तरह के मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।























Be First to Comment