बेगूसराय : जिले में एक पोखर से एक अज्ञात युवक का श’व मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर बिष्णुपुर पोखर की है।

दरअसल मंगलवार सुबह जब लोग पोखर किनारे घूमने गए तो पोखर में एक युवक का श’व तैर रहा था। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर श’व को अपने कब्जे में ले लिया है।

लोगों के अनुसार, श’व के शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई भी कपड़ा नहीं है और न ही पोखर के आसपास युवक का कोई अन्य कपड़ा ही पुलिस को मिला है।

पोखर में शव होने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन किसी ने युवक की पहचान नहीं की। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने के साथ-साथ मौ’त के कारणों को खंगाल रही है कि आखिर इस युवक की मौ’त डूबने से हुई है या किसी ने उसकी ह’त्या कर लाश फेंकी है।

हालांकि श’व के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान फिलहाल दिख नहीं रहे हैं। पोस्ट’मार्टम के बाद ही मामला स्पष्ट होगा कि युवक की मौ’त कैसे हुई है।




















Be First to Comment