Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय : पूर्व विधायक का वीडियो हो रहा वायरल

बेगूसराय : जिले के बखरी विधानसभा के पूर्व राजद विधायक उपेंद्र पासवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पूर्व विधायक के वाहन को रोक कर हंगामा कर रहे हैं। इस दौरान एक महिला को गाली भी दी जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व विधायक इस महिला के घर गलत कार्य के लिए गये थे। पूर्व विधायक पर चुनाव में पैसा बांटने और जिला परिषद प्रत्याशी के पुत्र के साथ मारपीट की भी बात वीडियो में कही जा रही है।

वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि पूर्व विधायक उनके यहां खाना खाने आये थे। लेकिन ग्रामीण विधायक और महिला दोनों को गाली दे रहे हैं।

दरअसल डंडारी प्रखंड से पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान का पुत्र युवराज जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रहा है। आठ अक्टूबर को डंडारी में मतदान हो चुका है, लेकिन सात अक्टूबर की रात उपेंद्र पासवान अपने प्रत्याशी पुत्र के साथ बांक गांव से गुजर रहे थे तभी ग्रामीणों ने उन्हें घेर कर उनकी गाड़ी को बंधक बनाकर हंगामा किया था।

घटना की सूचना पर बाद में पुलिस ने गांव वालों के आरोप पर गाड़ी और सभी सवार की तलाशी लेकर लिखित आवेदन के बाद उनको जाने दिया था।

इधर, पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान ने कहा कि जिस तरीके से वीडियो में गलत आरोप लगाकर वायरल किया जा रहा है, वह गलत है। वे किसी के यहां नहीं गए थे। वे अपने सहयोगियों के साथ बांक गांव के रास्ते से लौट रहे थे।

इसी दौरान डंडारी से जिला परिषद उम्मीदवार सुरेंद्र पासवान के पुत्रों ने गाड़ी को रोककर हंगामा किया था। उन्होंने ही पुलिस भी बुलायी थी। पुलिस ने पूरी गाड़ी की तलाशी ली। उसे कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। इसके बाद उन्हें जाने दिया गया था, जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत हैं।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *