Press "Enter" to skip to content

समस्तीपुर : वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरोह के तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन लुटेरों ने पास से चोरी की एक बाइक के साथ तीन मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं।

सदर डीएसपी सेहवान हबीब फाखरी ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार आ रहे दो बाइक को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन, एक पल्सर पर सवार दो लड़के भाग निकले।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन को रोककर पूछताछ की गई। छानबीन के दौरान तीनों लड़कों ने बताया कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढिया गांव के पास एक पल्सर लूट की गई थी। उसी बाइक पर उसके दो साथी भाग निकले।

पकड़े गये लड़के जिस बाइक से थे वे उसके कागजात नहीं दिखा सके। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रवि कुमार शर्मा, अनिल कुमार और गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अब इनके अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है ।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *