पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने बुधवार को अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन किया।

उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि जदयू के संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बिहार दर्शन के दौरान आगामी 16 सितंबर को दरभंगा आगमन हो रहा है।

उन्होंने बताया कि वह 11:30 में सकरी पहुंचेंगे जहां पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

वहां से दहोड़ा, नारायणपुर, लुहुआ चौक, धरौड़ा, बहेड़ी, सुरहाचट्टी होते हुए खाजासराय में 5 बजे पहुंचेंगे। वहीं पर सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे वैक्सीनेशन सेंटर एवं कोरोना मृत परिवार से भी मिलेंगे।

















Be First to Comment