हाजीपुर: लालगंज में जलजमाव से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। इस बीच जाफराबाद में सल्यूईस चैनल के टूटने के कारण तेज गति से पानी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में प्रवेश कर रहा है।

हालात इतने बिगड़ गए हैं कि गली-मोहल्ला कौन कहे लालगंज-वैशाली मुख्यमार्ग पर भी पानी चढ़ गया है। जिससे आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं सररिया, पुरखौली, जलालपुर, सिरसा वीरन समेत कई पंचायतों में लोग जलजमाव की समस्या से त्रस्त है। लालगंज पुलिस भी अलर्ट है। लोगों को भयमुक्त रहने की सलाह दे रहे है।






















Be First to Comment