Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय पहुंचे सीएम से बाढ़ पीड़ितों ने की शिकायत

बेगूसराय में मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार ने मटिहानी प्रखंड के खोरमपुर गांव के बाढ़ ग्रस्त इलाके का भ्रमण किया। इस दौरान दर्जनों बाढ़ पीड़ितों ने मुख्यमंत्री से पॉलीथिन नहीं मिलने की शिकायत की।

बाढ़ पीड़ितों ने कईअन्य असुविधाओं से भी सीएम को अवगत कराया। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार काफी नाराज दिखे। उन्होंने अधिकारियों से सारी सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा।

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार का यह बेगूसराय का दौरान अचानक था। उनके आने की सूचना के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया और आनन-फानन में सारी व्यवस्था की गयी।

इसकेबाद खोरमपुर बाढ़ग्रस्त इलाके में सीएम का निरीक्षण कराया गया। दरअसल सीएम के बाढ़ ग्रस्त इलाकों के भ्रमण के बीच ही बेगूसराय में भी बाढ़ ग्रस्त इलाकों के भ्रमण की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई।

सीएम नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से उलाव हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से मटिहानी प्रखंड के खोरमपुर ढाला पहुंचे और यहां बांध किनारे बाढ़ ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई महिलाओं ने पालीथीन नहीं मिलने की शिकायतें की जिसको लेकर सीएम नाराज दिखे और उन्होंने अधिकारियों को आपदा के तहत सारी राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि जिला प्रशासन के द्वारा 1 सप्ताह से ज्यादा होने के बावजूद ना तो पॉलिथीन उपलब्ध कराई गई है और ना ही नाव की व्यवस्था और सामुदायिक किचन में भी अच्छी भोजन की व्यवस्था नही की गई है।


नीतीश कुमार ने बताया कि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में वह दौरा कर रहे हैं बेगूसराय भी पहुंचे हैं और कई लोगों से बात की है जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए क्या सब किया जा सकता है इसी को लेकर वह निरीक्षण कर अधिकारियों से बात की है।

 

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *