Press "Enter" to skip to content

अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल: वार्ड पार्षद पर जा’नलेवा हम’ला, पि”स्टल के बट से फो”ड़ा सिर

मुजफ्फरपुर में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ अभियान से नाराज लोगों ने स्थानीय वार्ड पार्षद पर जा”नलेवा हम’ला कर दिया। मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चंदवारा सोडा गोदाम बांध किनारे का है, जहां सोमवार की देर शाम वार्ड संख्या 45 के पार्षद शिव शंकर महतो पर उग्र असामाजिक तत्वों ने हम’ला कर उनका सिर फोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आ”रोपी को गिर”फ्तार कर लिया है। घाय’ल वार्ड पार्षद शिव शंकर महतो को लहूलु”हान हालत में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में उपचाराधीन पार्षद ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि सोमवार की दोपहर नगर निगम की टीम ने चंदवारा सोडा गोदाम बांध के पास अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। इस कार्रवाई से कुछ स्थानीय अतिक्रमणकारी बेहद नाराज थे।

पार्षद ने बताया कि सोमवार की रात को जब वह अपने कार्यालय से काम निपटाकर कार से घर लौट रहा थे, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे संजय साह, उसके पुत्र आलोक कुमार और कई अन्य अज्ञात बद”माशों ने उनकी गाड़ी को जबरन रोक लिया। गाड़ी रुकते ही वे लोग गाली-गलौज करने लगे। जब वार्ड पार्षद ने विरोध किया, तो जान से मारने की नीयत से हम”ला बोल दिया। आ’रोपियों ने पिस्ट”ल के बट से सिर पर ताबड़तोड़ कई वा’र किए, जिससे वह खू”न से लथपथ होकर गिर गया।

वा’रदात की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाना पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर और फिर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए तत्परता दिखाई और मुख्य आरो’पियों में से एक, आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सिकंदरपुर थाना प्रभारी ने घट’ना की पुष्टि करते हुए बताया कि वार्ड पार्षद पर ह’मले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई थी। वारदात में शामिल अन्य फरार आरो’पियों और संजय साह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *