सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र में चाय के पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ वि’वाद सोमवार शाम खू’नी वार’दात में बदल गया. मधुबनी चौक पर एक मुर्गा दुकानदार ने चाय विक्रेता की धा’रदार ह’थियार से ह’त्या कर दी. घ’टना के बाद इलाके में सन’सनी फैल गई. ‘वा’रदात से आक्रोशित लोगों ने श’व को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और आरो’पी की गिर’फ्तारी की मांग को लेकर प्र’दर्शन किया.
मृ’तक की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र निवासी मुसहर दास के 30 वर्षीय पुत्र उदय कुमार के रूप में हुई है. उदय कुमार मधुबनी चौक पर चाय की दुकान चलाते थे और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे. ह’त्या का आरो’प मो. जहागिर आलम के पुत्र आफताब आलम पर लगा है, जो मधुबनी चौक पर मुर्गा की दुकान चलाता है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, उदय कुमार और आफताब आलम के बीच चाय के पैसे के लेनदेन को लेकर पहले से वि’वाद चल रहा था. सोमवार शाम इसी वि’वाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. देखते ही देखते वि’वाद बढ़ गया और आफताब आलम ने कथित तौर पर धा’रदार हथि’यार से उदय कुमार पर हम’ला कर दिया. हम’ले में उदय कुमार गंभीर रूप से घाय’ल हो गए और उनकी मौ’त हो गई.
वा’रदात के बाद आरो’पी मौके से फरा’र हो गया. घट’ना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. ह’त्या की खबर फैलते ही इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. आक्रोशित लोगों ने मृ’तक का श’व सड़क पर रखकर जाम कर दिया और आरो’पी की तत्काल गिर’फ्तारी की मांग करने लगे.घट’ना की सूचना मिलने के बाद सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया.
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरो’पी आफताब आलम को गि’रफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, घ’टना के बाद आरो’पी की गिर’फ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान उसे गि’रफ्तार कर लिया गया. पुलिस आ:रोपी से पूछताछ कर घ:टना के कारणों की जानकारी जुटा रही है.











Be First to Comment