Press "Enter" to skip to content

मां-बाप का झगड़ा शांत कराने आया बेटा, पिता ने गला रे’तकर कर दी ह’त्या; वा’रदात के बाद फ’रार

नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पारिवारिक वि’वाद के दौरान एक पिता पर अपने छह वर्षीय बेटे की ह’त्या करने का आ’रोप लगा है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच वि’वाद हो रहा था, इसी दौरान बच्चा अपनी मां के पास पहुंचा और पिता को शांत कराने की कोशिश करने लगा. आ’रोप है कि गुस्से में पिता ने धा’रदार हथि’यार से बच्चे पर ह’मला कर दिया. गंभी’र हालत में बच्चे को नवादा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौ’त हो गई.

मृत’क की पहचान कादिरगंज थाना क्षेत्र के अंदर बाजार मोहल्ला निवासी सुधीर गोस्वामी के छह वर्षीय बेटे आजाद कुमार के रूप में हुई है. घट’ना के बाद आरो’पित पिता हथि’यार लेकर फ’रार हो गया. पुलिस उसकी गि’रफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे सुधीर गोस्वामी और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर वि’वाद हो रहा था. विवा’द बढ़ने के बाद दोनों के बीच मार’पीट की स्थिति बन गई. इसी दौरान आजाद अपनी मां के पास पहुंचा और पिता को शांत कराने का प्रयास करने लगा.परिजनों के अनुसार, इसी दौरान सुधीर ने बच्चे पर धार’दार हथि’यार से हम’ला कर दिया. घट’ना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजन और स्थानीय लोग बच्चे को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद उसकी जा’न नहीं बच सकी.

घ’टना की जानकारी मिलते ही कादिरगंज थानाध्यक्ष अवध किशोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घट’नास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल टीम को बुलाया. टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए.पुलिस ने श’व की आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवा’द से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह आरो’पित की गि’रफ्तारी और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *