Press "Enter" to skip to content

48 घंटे के धरने पर बैठे बीएसपी विधायक सतीश यादव, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

पटना: बिहार विधानसभा में भले ही बहुजन समाज पार्टी के सिर्फ एक विधायक हैं लेकिन वह छात्रों के आंदोलन को लेकर मुखर हैं. मानसून सत्र के दौरान सतीश यादव अकेले धरने पर बैठ गए. उन्होंने सरकार को अल्टीमेटम भी दिया है कि 48 घंटे में अगर कोई एक्शन नहीं लिया गया तो वह आगे की रणनीति बनाएंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे.

हाथ मे बीआर अम्बेडकर की फोटो लेकर सतीश यादव अपनी मांगों पर अड़े दिखे. उनकी मांग है कि पेपर लीक मामले के दोषियों को सजा दो. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो और छात्रों पर पुलिसिया जुल्म बंद हो. सतीश यादव का कहना है कि वह अगले 48 घंटे तक धरना पर बैठेंगे. अगर सरकार उनकी नहीं सुनती है तो वह नए सिरे से आंदोलन की रणनीति बनाएंगे.बीएसपी विधायक ने कहा कि नीट मामले में छात्रों की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें लेकिन ये सरकार संवाद करने से ही भाग रही है. इतने दिनों के बाद भी सुन नहीं रही है. सतीश यादव ने कहा कि छात्रों की मांग के साथ हैं और अगले 48 घंटे तक इसी तरह धरने पर बैठे रहेंगे.

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *