Press "Enter" to skip to content

विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी

विदेश भ्रमण पर निकले तेजस्वी यादव के पार्टी में भगदड़ शुरू हो गई है. पार्टी के चर्चित प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आरजेडी के सभी पदों और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. तिवारी ने कहा है उन्होंने बुरे से बुरे वक्त में आऱजेडी का साथ नहीं छोड़ा, लेकिन अब यहां रह कर और ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उन्होंने पार्टी के सभी पदों औऱ सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल से मिलकर उन्हें ये बता दिया कि मेरे जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता का अब पार्टी में कोई सम्मान नहीं बचा है. मैंने पार्टी की दुर्दशा को लेकर बार-बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इसकी जानकारी दी. लेकिन किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उन्होंने आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव से मिलकर भी पार्टी की हालत औऱ अपने अपमान की जानकारी दी. लेकिन तेजस्वी यादव ने भी कोई संज्ञान नहीं लिया. अब मेरे जैसे समर्पित कार्यकर्ता का अब इस पार्टी में बने रहने का कोई औचित्य नहीं बचता है.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मुझे बार-बार अपमानित किया जा रहा था, अपमानित होकर मैं राजनीति नहीं कर सकता. मैंने बुरे वक्त में पार्टी का साथ नहीं छोड़ा. राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने 2014 में मुझे प्रवक्ता औऱ मीडिया प्रभारी बनाया था. तब से मैंने पूरे समर्पण से आरजेडी के लिए काम किया.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पार्टी में ऐसे लोग फैसले ले रहे हैं जो दीमक बनकर आरजेडी को खोखला कर रहे हैं. इन लोगों ने पार्टी को चाट कर बर्बाद कर दिया. ऐसे लोगों से अगर तेजस्वी यादव घिरे हुए हैं तो मेरे जैसे व्यक्ति का पार्टी में बने रहना संभव नहीं है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *