भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान शुक्रवार को भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड स्थित बिलौटी गांव पहुंचे. उन्होंने मृ’तक भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया.
परिजनों से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को किसी भी स्तर पर अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी.










Be First to Comment