बिहार में पूर्ण श’राबबंदी के बावजूद श’राब तस्क’र अ’वैध कारोबार के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं. लेकिन उत्पाद विभाग की सतर्कता के कारण उनके कई ऐसे तरीके भी सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखकर अधिकारी भी हैरान रह जाते हैं. मुजफ्फरपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां तस्क’रों ने बांस की आड़ में लाखों रुपये की विदेशी बी’यर छिपाकर बिहार लाने की कोशिश की, लेकिन उनका पूरा खेल पकड़ा गया.
उत्पाद विभाग की टीम ने एक कंटेनर से करीब 30 लाख रुपये मूल्य की विदे’शी कै’न बी’यर बरामद की है. तस्क’रों ने कंटेनर के अंदर बांस का ढेर लगाकर उसके नीचे एक गुप्त चैंबर बना रखा था. इसी सीक्रेट तहखाने में बी’यर की बड़ी खेप छिपाई गई थी, ताकि जांच के दौरान किसी को शक न हो.

जानकारी के अनुसार, यह कंटेनर असम से बिहार की ओर आ रहा था. बाहर से देखने पर कंटेनर में सिर्फ बांस लदा हुआ दिखाई दे रहा था. ड्राइवर और खलासी भी यही बता रहे थे कि गाड़ी में केवल बांस है. लेकिन उत्पाद विभाग को पहले से शरा’ब की खेप आने की सूचना मिल चुकी थी.
सूचना मिलने के बाद उत्पाद थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने बोचहा से लेकर गायघाट के मैठी टोल प्लाजा तक जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान मझौली इलाके में एक संदि’ग्ध कंटेनर को रोका गया.
जांच के दौरान अधिकारियों को कंटेनर की बनावट पर शक हुआ. इसके बाद जब बांस के ढेर को हटाकर अंदर की तलाशी ली गई तो तस्क’रों की पूरी चाल सामने आ गई. बांस के नीचे बनाए गए गुप्त चैंबर में विदेशी बीयर के कार्टन छिपाकर रखे गए थे.
उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंटेनर से 350 से अधिक कार्टन विदेशी कैन बी’यर बरामद की गई है. बरामद बीयर की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है. मौके से कंटेनर चालक और खलासी को गि’रफ्तार कर लिया गया.
गिर’फ्तार आरोपि’यों की पहचान चालक अमित कुमार और खलासी निक्की कुमार के रूप में हुई है. दोनों मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
पूछताछ में आ’रोपियों ने बताया कि शराब की यह खेप मुजफ्फरपुर में ही पहुंचाई जानी थी. हालांकि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इस नेटवर्क को कौन संचालित कर रहा है.
उत्पाद विभाग का कहना है कि श’राब तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. त’स्कर भले ही शरा:ब छिपाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन जांच और खुफिया सूचना के आधार पर ऐसे मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी.














Be First to Comment