बिहार सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति के तहत फिल्म निर्माताओं को आकर्षक सुविधाएं और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि राज्य में शूटिंग करने वाले फिल्म निर्माताओं को अधिकतम चार करोड़ रुपये तक का अनुदान (सब्सिडी) देने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही यदि कोई निर्माता बिहार के स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को काम देता है, तो उनके भुगतान की गई राशि का 50 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान भी प्रदान किया जाता है।

मंत्री ने कहा कि इस नीति का मुख्य उद्देश्य बिहार में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना, स्थानीय कलाकारों को रोजगार उपलब्ध कराना और राज्य की सांस्कृतिक एवं पर्यटन पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार की फिल्म नीति को तैयार करने से पहले देश के विभिन्न राज्यों की फिल्म नीतियों का अध्ययन किया गया था, ताकि निर्माताओं को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें और बिहार फिल्म निर्माण के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन सके।


















Be First to Comment