Press "Enter" to skip to content

बिहार के सियासी गलियारों में एक खास फॉर्मूले पर चर्चा तेज

बिहार की राजनीति उस मोड़ पर खड़ी है जहां से सत्ता का पूरा समीकरण बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की संभावनाओं ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

यदि ये अटकलें हकीकत में बदलती हैं, तो बिहार के इतिहास में पहली बार ‘सुशासन’ की कमान सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी के हाथों में आ सकती है। हालांकि, राजग के घटक दल और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन की किसी भी संभावना से इनकार किया है, लेकिन अंदरखाने नए चेहरों और समीकरणों पर चर्चाएं जोरों पर हैं।

सियासी गलियारों में एक खास फॉर्मूले पर चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि यदि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में सक्रिय होते हैं, तो भाजपा राज्य में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है। सत्ता संतुलन बनाए रखने के लिए नीतीश के बेटे निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाकर जदयू के वोट बैंक और विरासत को सुरक्षित रखने की कोशिश की जा सकती है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *