Press "Enter" to skip to content

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, इन चेहरों को मिली जगह

बिहार विधानसभा उपचुनाव में सियासी एंट्री मारने वाली प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनाव को देखते हुए पार्टी के नेताओं को अहम जिम्मेवारियां सौंपी जा रही है। जन सुराज राज्य कोर समिति की पहली बैठक में राज्य पदाधिकारियों के नाम पर मुहर लगी है। जन सुराज पार्टी ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष और  राज्य पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।दरअसल, बीते 15 दिसंबर को राज्य कोर समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार, प्रदेश महिला, युवा और किसान अध्यक्ष की सूची जारी की है। पार्टी के महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ और किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष समेत पार्टी के कोषाध्यक्ष का भी चयन कर लिया गया है।बेगूसराय की रहनेवाली सुभद्रा सहनी को जन सुराज पार्टी के महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है वहीं बक्सर के रहने वाले आनंद मिश्रा को युवा अध्यक्ष, मुजफ्फरपुर के रहने वाले वीरेंद्र राय को किसान अध्यक्ष और पटना के रहने वाले अरविंद सिंह को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

Share This Article
More from PATNAMore posts in PATNA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *