Press "Enter" to skip to content

बीपीएससी प्रदर्शन के बाद बिगड़ी खान सर की तबीयत, पटना के निजी अस्पताल में भर्ती

पटना : राजधानी पटना में शुक्रवार को खान सर को लेकर खूब ड्रामा हुआ। बीपीएससी के बाहर छात्रों के हंगामे के बाद पुलिस ने ला’ठीचार्ज किया। इसके बाद खान सर अभ्यर्थियों के समर्थन में सड़क पर उतर गये। दिनभर गहमागहमी बनी रही और शाम होते ही खान सर की गिर’फ्तारी और उसके बाद फिर हिरासत में लेने की खबरें सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में ये खबरे अफवाह साबित हुईं। अब यह खबर निकलकर सामने आ रही है कि खान सर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डिहाइड्रेशन और फीवर की शिकायत के बाद खान सर को प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल में भर्ती खान सर का फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें खान को सलाइन चढ़ाया जा रहा है और ऑक्सीजन भी लगाया गया है।

बता दें कि पटना में कल जो छात्रों का प्रदर्शन हुआ था उसमें खान सर भी शामिल हुए थे। बीपीएससी के अभ्यर्थियों के साथ खान सर ने भी प्रदर्शन किया था। गर्दनीबाग में प्रदर्शन के दौरान खान सर की तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही प्रदर्शन को लेकर आज खान सर के ट्वीटर हैंडर पर प्राथमिकी दर्ज की गयी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *