पूर्णिया में थर्माकोल की बनी जुगाड़ वाली नाव अचानक पलट गयी। इस नाव पर करीब दो दर्जन लोग सवार थे जो जनाजे में जा रहे थे। नाव पूरी तरह नदी में डूब गयी और उस पर सवार लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी-अपनी जान बचायी।


घटना पूर्णिया जिले के अमौर की है। जहां दास नदी में बड़ा हादसा होते-होते बचा। करीब दो दर्जन लोगों को जनाजे में जाना था। लोगों ने जुगाड़ वाली नाव थर्माकोल से बनाया और नदी पार करने के लिए उस पर सवार हो गये।




दबाव पड़ने से जुगाड़ वाली नाव ज्यादा देर तक पानी में नहीं रह पाई। वो अचानक बीच नदी में पलट गयी। जिसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिसके बाद थर्माकोल वाली नाव नदी में समा गयी और उस पर सवार लोग नदी में गिर गये। जिसके बाद किसी तरह तैरकर लोगों ने अपनी जान बचाई। तैरकर लोग नदी के किनारे पहुंचे तब जान में जान आई।





















Be First to Comment