मुजफ्फरपुर में बीते दिन ढेमहां में हुए हत्या के बाद आज मंगलवार को पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की जिसमें कांटी को अपराध मुक्त बनाने पर चर्चा हुई।


इस बैठक में सीनियर एसपी के निर्देश पर उप एसपी पश्चिमी, कांटी थानाध्यक्ष, मोतीपुर सर्किल इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।


इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगले 48 घंटे में हत्यारे कि गिरफ़्तारी सुनिश्चित नहीं हुई तो सड़क पर उतर कर व्यवस्था सुधारी जाएगी।



मौके पर मौजूद सीनियर एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी को आश्वासन दिया है कि इस घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।



















Be First to Comment