पटना विश्विद्यालय के छात्र राजद नेता अमन कुमार लाल पर हुए जानलेवा हमला के खिलाफ छात्र राष्ट्रीय जनता दल के विश्विद्यालय अध्यक्ष हैदर निजामी के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय बंद कराकर विरोध जताया।



छात्र राजद के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष राहुल कुमार उर्फ अवनीश ने कहा की जब तक छात्र नेता अमन लाल के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक छात्र राजद पूरे बिहार में आंदोलन को जारी रखेगी।


वहीं छात्र राजद के जिला प्रभारी अवनीश कुमार उर्फ राजा बाबू ने कहा की अगर अमन लाल के हमलावरों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो नवरात्रि के बाद जिला में बंदी करके विरोध दर्ज किया जाएगा।



विश्वविद्यालय बंद कराने में प्रकाश कश्यप, प्रिंस यादव, विकास कुमार, मुन्ना गुप्ता, सन्नी चौधरी, ब्रजेश कुमार, अमन कुमार, सुनील कुमार, वारिश अली, पंकज कुमार, हिमांशु, चंदन आदी सहित कई अन्य छात्र मौजूद रहे।

















Be First to Comment