मोतिहारी में एक ट्रेन चालक की सतर्कता से एक छात्रा की जान बच गई। घटना चकिया स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास की हैं। जहां मोतिहारी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही ट्रेन की राह में एक छात्रा अपने पीठ पर बैग रखे रेलवे ट्रैक के बीच सोई हुई थी। जब ट्रेन चालक ने देखा कि छात्रा ट्रैक पर सोई है, तो उसने तुरंत ट्रेन को आउटर सिग्नल पर रोक दिया।


लेकिन ट्रेन के रुकते-रुकते ही छात्रा के पास पहुंच गई थी। चालक ने ट्रेन को रोककर छात्रा को ट्रैक से हटने के लिए कहा, लेकिन छात्रा ने खुद को ट्रैक से हटाने से इंकार कर दिया। तभी कुछ स्थानीय महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को ट्रैक से हटाया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ सकी।


















Be First to Comment