Press "Enter" to skip to content

बिहार: हीटवेव की चपेट में कई जिले, गर्म हवाओं के प्रवाह का येलो अलर्ट जारी

पटना: बिहार के कई शहरों में पारा 40 के पार पहुंच गया है। गर्म हवाओं का प्रभाव दूसरे दिन बुधवार को भी बना रहा। पटना सहित राज्य के अधिकतर शहरों में लोग गर्मी से परेशान रहे। बुधवार को पछुआ की रफ्तार 20 से 25 किमी प्रतिघंटे के बीच रही। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। अगले तीन चार दिनों के मौसम पूर्वानुमान में गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ने का है। मौसम विभाग ने 21 अप्रैल तक राज्य के 14 जिलों में उष्ण लहर की चेतावनी जारी की है।

बिहार में गर्मी के 13 साल का रिकॉर्ड टूटा, अगले तीन दिन और मुश्किल, पटना  समेत कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट - Record of 13 years of heat in Bihar

जिन जिलों में गर्म हवाओं के प्रवाह का येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, शेखपुरा, नवादा, मुंगेर, खगड़िया, जमुई और बांका शामिल हैं। इन जिलों में 21 अप्रैल तक उष्ण लहर की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को राज्य भर में सर्वाधिक गर्म शेखपुरा रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा सीवान के जीरादेई में 41 डिग्री, बांका में 40.5 डिग्री और नवादा का 40.1 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। इसके अलावा 7 शहरों का अधिकतम तापमान 40 के आसपास रहा। मौसमविदों के अनुसार सूबे में पछुआ के प्रभाव से अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभव है।

योजना एवं विकास विभाग के तहत संचालित इस मौसम सेवा केन्द्र के अनुसार सूबे के 11 जिलों में ही 50 फीसदी से अधिक आर्द्रता है। शेष 27 जिलों की स्थिति खराब है। यहां आर्द्रता 50 फीसदी से कम है। रात के समय भी प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष पटना का पारा 17 अप्रैल को 41 के पार कर गया था, लेकिन इस बार तापमान में थोड़ी कमी है। इसकी वजह राज्य में आंशिक बादलों के प्रभाव का बने रहना है।

 

बिहार में औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। किशनगंज और अररिया में ही सिर्फ अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा। वहीं फारबिसगंज और मुजफ्फरपुर में अधिकतम पारा क्रमश 37.4 व 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों या शहरों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री से ऊपर रहा, जबकि पांच शहरों में यह 40 के पार चला गया है।

 

 

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *