Press "Enter" to skip to content

देश में इस साल खूब बरसेंगे बादल! मानसून को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी

पटना: बिहार समेत लगभग पूरे देश में इस बार मानसूनी बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को मानसून को लेकर दीर्घावधि पूर्वानुमान जारी किया। इसके अनुसार, जून से सितंबर के चार महीनों में सामान्य से 106 फीसदी बारिश होगी। मानसून के दौरान सामान्य वर्षा का मतलब 87 सेंटीमीटर बारिश से होता है। यानी इस बार करीब 92 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार में यह आंकड़ा 992.2 मिलीमीटर है।

IMD Rainfall Alert Weather Update 6 July UP Bihar Rajasthan Uttarakhand  Heavy Rain 5 Days Barish Weather today in Hindi Aaj ka mausam mausam ki  jankari Temp today in Hindi - Rain

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के  मुताबिक, मानसूनी बारिश यदि 96-104 फीसदी रहती है तो यह सामान्य मानी जाती है, लेकिन इस बार यह 106 फीसदी तक रहने की संभावना है, इसलिए यह सामान्य से अधिक रहेगी। इसमें पांच फीसदी की मांडलीय त्रुटि हो सकती है। वहीं, 2023 में मानसूनी बारिश सामान्य से 94 फीसदी रही थी, जो सामान्य से थोड़ी ही कम थी। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के सामान्य से अधिक रहने की संभावना 61 फीसदी है, जबकि 29 फीसदी संभावना सामान्य रहने की है।

बिहार में 2002 से 2023 के बीच सात बार ही सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इस दौरान सबसे अधिक बारिश 2007 में हुई थी। 2003, 2008, 2011, 2019, 2020 और 2021 में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई थी। 2019 से 2021 के बीच 3 सालों तक लगातार सामान्य से अधिक बारिश हुई।

आईएमडी के मुताबिक,  हिंद महासागर में डिपोल की स्थितियां और उत्तरी गोलार्ध में बर्फ का आवरण भारतीय दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए अनुकूल हैं। अल नीनो मानसून का मौसम शुरू होने तक कमजोर पड़ जाएगा।

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *