मुजफ्फरपुर: राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ के 36वें द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सर्कल काउंसिल के दूसरे दिन निवर्तमान सर्कल सचिव बीके मिश्रा को सभी ने विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की।



डाक निदेशक पवन कुमार ने कहा कि बीके मिश्रा ने नैतिक मूल्यों के साथ विभाग एवं संघ में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। सेवानिवृत होने के उपरांत सर्किल सेक्रेटरी के रिक्त हुए पद पर प्रेरित कुमार को नया सर्कल सेक्रेटरी एवं हाजीपुर के प्रमंडलीय सचिव सुमंत कुमार को उप परिमंडलीय सचिव निर्वाचित किया गया। इसके बाद मुजफ्फरपुर प्रमंडल के 36वें अधिवेशन में नए सत्र के लिए कार्यकारिणी का गठन हुआ।


जिसमें साकेत कुमार को अध्यक्ष, रंजन कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, रागिनी कुमारी को उपाध्यक्ष, कुंदन कुमार को प्रमंडलीय सचिव, अभिषेक कुमार को अप प्रमंडलीय सचिव, लक्ष्मण कुमार, प्रशांत कुमार, राजू कुमार, अभय गुप्ता, शकील अहमद, मुकुल मनी एवं चंदन कुमार को सहायक प्रमंडलीय सचिव एवं दीपेश कुमार को कोषाध्यक्ष एवं अमिताभ को संगठन सचिव बनाया गया।






















Be First to Comment