मुजफ्फरपुर जिले के इमली चट्टी रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पार्टी का 44वां स्थापना दिवस झंडोतोलन कर और भारत माता की जय के नारे के साथ मनाया गया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अथक संघर्ष किया है। जो स्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है वह लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि “हमें एनडीए का अभिन्न अंग होने पर भी गर्व है, क्योंकि यह गठबंधन देश की प्रगति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को साथ लेकर भारत को आगे ले जाने में विश्वास रखता है। एनडीए एक ऐसा गठबंधन है, जो देश की विविधता के खूबसूरत रंगों से सजा है। हमारी यह साझेदारी बहुत अहम है और मुझे पक्का विश्वास है कि आने वाले वक्त में हमारा यह गठबंधन और भी मजबूत होगा।”























Be First to Comment