Press "Enter" to skip to content

BREAKING: भाजपा को बड़ा झटका, मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद ने बीजेपी छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ..

मुजफ्फरपुर:  बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा 29 मार्च को हो गया। 26 सीट पर आरजेडी, 9 सीट पर कांग्रेस, 5 सीट पर वाम दल चुनाव लड़ेंगी। वामदलों में भाकपा को एक सीट बेगूसराय और माकपा को एक सीट खगड़िया दिया गया, जबकि भाकपा माले को तीन सीट नालंदा, आरा और काराकाट दी गई हैं।

मुजफ्फरपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अजय निषाद ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कथित तौर पर मुजफ्फरपुर से टिकट नहीं दिए जाने के बाद वह बीजेपी से नाराज थे।

अब यह बात निकलकर सामने आ रही है कि अजय निषाद मुजफ्फरपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया है। बता दें कि इस बार भाजपा ने टिकट काट दिया जिसके बाद से अजय निषाद नाराज चल रहे थे। उन्हें अब हाथ का साथ मिल गया है। अजय निषाद अब कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव मुजफ्फरपुर से लड़ेंगे।

भाजपा के टिकट पर दो बार उन्होंने मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व किया था। अजय निषाद ने मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ने का मन बना लिया था। अब उन्हें कांग्रेस ने टिकट दे दिया है। अब अजय निषाद मुजफ्फरपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए गए हैं।

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *